16. मुझे परीक्षा देने के कितने समय पश्चात् वीज़ा मिल सकता है?
हम आपकी उत्तर पुस्तिका को यथाशीघ्र जांच कर प्रमाणपत्र तैयार करने के लिए प्रयासरत हैं. आपका ग्योथे सर्टिफ़िकेट ए 1 : श्टार्ट दौयच 1 परीक्षा का प्रमाणपत्र आपको अपने सम्बंधित जर्मनी के प्रतिनिधि केंद्र में वीज़ा के अन्य आवश्यक दस्तावेज़ों के साथ प्रस्तुत करना होगाI
आपके सम्बंधित केंद्र में आपको वीज़ा के लिए अन्य आवश्यक दस्तावेज़ों के बारे में और वीज़ा प्रदान करने की अवधि के बारे में जानकारी एवं सूचनाएं उपलब्ध हैंI