Ansicht auf eine sommerliche Party auf einer Wiese mit vielen Menschen, Essensständen und Dekoration © Goethe-Institut
आप अपने खाली समय में क्या कर सकते
हैं ? शहर में बहुत सारे विकल्प मौजूद हैं I

संस्कृति

क्या आपको संस्कृति से लगाव है ? शहर में अजायबघर, सिनेमा, नाट्य-शाला, संगीत कार्यक्रम उपलब्ध हैं I सिनेमा हॉल दिन-ब- दिन विदेशी फ़िल्में उनकी मूल भाषा में दिखाते हैं I पुस्तकालयों में एवं पुस्तक विक्रेताओं के यहाँ आप मुफ्त या बहुत कम कीमत में किताबें पढ़ सकते हैं, संगीत सुन सकते हैं और फिल्म देख सकते हैं I आप किताबें, फ़िल्में और सीडी ले सकते हैं I आप यह सब घर ले जा सकते हैं और बाद में वापस कर सकते हैं I

Ansicht auf die Vorderseite der Münchner Staatsoper © Goethe-Institut

प्रौढ़ शिक्षा केंद्र, सोसाइटी, क्लब

प्रौढ़ शिक्षा केंद्र कई जगहों पर हैं I वहाँ आपको  खास तौर पर वयस्कों के लिए पाठ्य-क्रम, उदाहरण के लिए नृत्य या भाषा के लिए पाठ्य-क्रम मिल जाएंगे I निम्नलिखित लिंक से आप अपने आस-पास के प्रौढ़ शिक्षा केंद्र ढूँढ सकते हैं I



क्या आपको खेल-कूद में दिलचस्पी है ? प्रौढ़ शिक्षा केन्द्रों में उसके लिए भी कोर्स हैं I पर आप किसी तरण-ताल(स्विमिंग पूल) में या स्पोर्ट्स क्लब में भी जा सकते हैं I

अन्य विकल्प यह है कि आप क्लब में जाएँ I एक क्लब में ऐसे लोग होते है जिनकी रुचि और उद्देश्य एक जैसे हैं I उदाहरण के लिए म्युज़िक क्लब, स्पोर्ट्स क्लब, पाक कला क्लब या कंप्यूटर क्लब I वयस्कों और किशोरों, दोनों के लिए क्लब उपलब्ध हैं I

माता-पिता और बच्चों के लिए अक्सर विकल्प मुफ्त में मौजूद होते हैं I उदाहरण के लिए,  छोटे बच्चों के लिए कुछ जगहों पर खेल-कूद समूह होते हैं I

Ansicht auf einen Barausschank,links steht ein lachender Barkeeper. Viele Aufkleber und die Farbgestaltung weisen auf den FC Bayern hin. © Goethe-Institut

पार्क और प्रकृति

क्या आपको बाहर रहना पसंद आता है ? हर शहर में पार्क हैं I बच्चों के लिए खेलने की जगहें हैं I वहाँ आप अधिकतर मुफ़्त में जा सकते हैं I  बोटैनिकल गार्डन में आप विशेष प्रकार के पौधे देख सकते हैं I चिड़ियाघर में आप दुनिया भर के जानवर देख सकते हैं I साधारणतया बोटैनिकल गार्डन और चिड़ियाघर में कुछ शुल्क देना पड़ता है I इसके आलावा कई क्षेत्रों में झीलें, जंगल या पहाड़ हैं, शायद आप समुद्र के पास ही रहते हों I

अपने घर पर

अपने घर पर
घर पर ज्यादातर लोग टीवी देखना पसंद करते हैं या रेडियो सुनते हैं I प्रत्येक घर को अपने टीवी और रेडियो का पंजीकरण(रजिस्ट्री) करवाना पड़ता है और मासिक शुल्क अदा करना पड़ता है I वर्तमान में यह 17.98 यूरो मासिक है I यदि किसी के पास बहुत कम पैसे हों तो उसे कुछ भी नहीं देना पड़ता है I

शायद आपके घर में आँगन या बालकनी है I वहाँ आप हर समय सब कुछ नहीं कर सकते I उदाहरण के लिए, हर घर में बालकनी में ग्रिल करने की अनुमति नहीं होती I सामूहिक आवास की नियमावली में आपको इससे समबन्धित सूचनाएं मिल जायेंगीं I

खाली समय में करने योग्य गतिविधियों से सम्बंधित जानकारियाँ आपको अपने शहर के इन्टरनेट पेज पर मिल जायेंगीं I

Ansicht auf einen See mit Bergpanorama im Hintergrund. Aus der Vogelperspektive sieht man im Vordergrund Wanderer. © Goethe-Institut

Video International Sign

बार-बार पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या आपके मन में कुछ और प्रश्न हैं ? संपर्क फॉर्म के ज़रिये हमें लिखिए I हम आपके प्रश्नों को गोपनीय रूप से युवा प्रवासी सेवा के परामर्श दाताओं तक पहुँचादेंगे I

संपर्क फॉर्म तक