यूरोपीय संघ (EU)
यूरोपीय संघ (EU) यूरोप के कई देशों का एक समूह है । यह एक समुदाय है। चार मिलियन(चालीस लाख) वर्ग किलोमीटर से अधिक क्षेत्रफल में लगभग 450(45 करोड़) मिलियन लोग रहते हैं। वर्तमान में EU में 27 सदस्य देश हैं। इनका उद्देश्य यूरोप के सभी लोगों के लिए शांति, सहयोग और समृद्धि लाना है। सभी यूरोप वासियों का जीवन अच्छा होना चाहिए। EU का लक्ष्य जीवन को बेहतर, सुरक्षित और सरल बनाना है। यह संघ देशों की आपस में मिलकर समस्याओं को सुलझाने, व्यापार करने और साझा नियमों के तहत जीने में मदद करता है।