Ein Bräutigam steckt seiner Braut den Ehering an den Finger. © Goethe-Institut

कागजात

कई देशों में आप एक रजिस्ट्री कार्यालय (विवाह तथा जन्म-मरण के पंजीयन का कार्यालय) में शादी करते हैं। यह सरकारी विवाह कहलाता है। ऐसा जर्मनी में भी होता है। आप चर्च में भी विवाह कर सकते हैं। चर्च विवाह सरकारी विवाह के बाद किया जा सकता है।
 
क्या आप जर्मनी में शादी करना चाहते हैं? तो फिर आपको अपने क्षेत्र के रजिस्ट्री कार्यालय में पंजीकरण करना होगा। पंजीकरण करने के लिए आपको कुछ दस्तावेजों की आवश्यकता है: आपका पंजीकरण प्रमाण पत्र, आपका पहचान पत्र या पासपोर्ट और आपका जन्म प्रमाण पत्र। क्या आपके अपने साथी से बच्चे हैं? तो फिर आपको बच्चों के दस्तावेजों को भी जमा करना होगा। आपको इन दस्तावेजों का अनुवाद जर्मन में करवाना होगा। अनुवाद की दुरुस्ती की पुष्टि करते हुए एक नोटरी को हस्ताक्षर करने होंगे। उसे अनुवाद प्रमाणित करना होगा।

1 अक्टूबर 2017 से  जर्मनी में समलैंगिक युगल भी यदि विवाह करते हैं तो उन्हें भी सभी अधिकार और दायित्व निर्वाह का हक़ है I उदाहरण के लिए, इसका तात्पर्य यह भी है कि यदि वह कुछ अर्हताएं पूरी करते हैं तो वे भी विषमलिंगी युगल की तरह  बच्चे गोद ले सकते हैं I

Es sind zwei Bräute zu sehen, die die gleichgeschlechtliche Ehe eingehen. © Goethe-Institut
 यदि आपका विवाह हो गया है, तो आपको रजिस्ट्री कार्यालय में एक नया दस्तावेज मिलेगा: विवाह प्रमाणपत्र या शादी प्रमाण पत्र। यदि आप चाहें, तो आप अपने परिवार के बारे में जानकारी हेतु एक वम्शावळी पुस्तिका भी प्राप्त कर सकते हैं।
 
क्या आप पहले से ही अपने देश में शादी कर चुके हैं? तो फिर आपको निश्चित रूप से वहाँ से एक दस्तावेज मिला होगा। यह दस्तावेज आपका विदेशी विवाह प्रमाणपत्र या शादी प्रमाण पत्र है। आप इसे जर्मनी में अपने रजिस्ट्री कार्यालय द्वारा मान्यता प्राप्त करा सकते हैं।

शादी समारोह

 
ज्यादातर लोग अपने विवाह के उपलक्ष में समारोह मनाते हैं। दुल्हन अक्सर शादी की एक सफेद पोशाक पहनती है। कई जोड़े शादी की अंगूठी खरीदते हैं।
 
शादी में दुल्हन दूल्हे को अंगूठी पहनाती है और दूल्हा दुल्हन को अंगूठी पहनाता है।
 
"अंतर्राष्ट्रीय विवाह" विषय पर अधिक जानकारी विदेश मंत्रालय की वेबसाइट पर पाई जा सकती है। "जीवनसाथी एकीकरण", यानी अगर आपका पति या आपकी पत्नी जर्मनी आते हैं, के बारे में जानकारी, BAMF (प्रवासियों और शरणार्थियों के लिए संघीय कार्यालय - बीएएमएफ़) की "जर्मनी में आपका स्वागत है" वेबसाइट पर है।

 

Ein weiß geschmückter Saal mit Hochzeitsdeko ist zu sehen. © Goethe-Institut

 

अलगाव और सम्बन्ध विच्छेद

विभिन्न कारणों से युगल सम्बन्ध विच्छेद का निर्णय ले सकते हैं I जब बच्चे परेशान हों और जीवन निर्वाह व्यय सम्बंधित मुद्दे हों तो परामर्श केंद्र आपकी सहायता कर सकते हैं I परामर्श केंद्र काफी हद तक अधिकार सम्बंधित मामलों में भी आपकी सहायता कर सकते हैं I



 

Video International Sign

बार-बार पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या आपके मन में कुछ और प्रश्न हैं ? संपर्क फॉर्म के ज़रिये हमें लिखिए I हम आपके प्रश्नों को गोपनीय रूप से युवा प्रवासी सेवा के परामर्श दाताओं तक पहुँचादेंगे I

संपर्क फॉर्म तक