Ansicht auf ein leeres Büro mit zwei gegenüberstehenden Schreibtischen © Goethe-Institut

सहकर्मी

नई नौकरी के शुरुआती दिनों में, आप अपने सहकर्मियों से परिचित होते हैं और अपना काम समझते-बूझते हैं। अक्सर, कुछ दिनों के बाद, आप अपने सहकर्मियों को अनौपचारिक रूप से (“du”) संबोधित कर सकते हैं। सुपरवाइजर, प्रबंधक के साथ बात अलग है। उन्हें आप लगभग हमेशा ही औपचारिक रूप से (“Sie”) संबोधित करते हैं। बहरहाल, हर दफ़्तर का अपना अलग ही आचार-व्यवहार होता है। Üben Sie Ihr Deutsch für den Arbeitsplatz auf der Webseite des Goethe-Instituts.
ग्योते इंस्टिट्युट की वेबसाइट पर ‘कार्य-क्षेत्र में जर्मन’ सम्बंधित जर्मन भाषा का  अभ्यास करेंI

कर्मचारी संरक्षण/श्रम विधान

जर्मनी में एक कर्मचारी संरक्षण है: कर्मचारियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए कंपनी को कुछ नियमों का पालन करना चाहिए। इनमें शामिल हैं, उदाहरण के लिए: विशिष्ट व्यवसाय वर्दी, नियमित विश्राम अंतराल, कार्य अवधि आदि। बड़ी कंपनियों में एक कर्मचारी प्रतिनिधित्व, एक कार्य परिषद होता है। यदि आपको कोई समस्या है, तो आप कार्य परिषद से बात कर सकते हैं। कार्य परिषद तत्पश्चात आपके सुपरवाइजर से बात करती है।


Eine Kellnerin hat ein Tablett mit Gläsern in der Hand, im Hintergrund sind sitzende Personen zu sehen. © Goethe-Institut

कार्य अवधि और छुट्टियाँ

कार्य अवधि आपकी नौकरी पर निर्भर करती है। एक अस्पताल में एक नर्स के रूप में, उदाहरण के तौर पर, आप शिफ्ट में काम करते हैं: कभी आप सुबह में काम करते हैं, कभी-कभी शाम या रात में। एक कार्यालय में, आमतौर पर आपके पास नियमित काम के घंटे होते हैं। आप सुबह काम शुरू करते हैं और 8 या 9 घंटों के बाद अपना कार्यदिवस खत्म करते हैं। दफ़्तर में अक्सर आपके पास स्वच्छंदता की सुविधा भी होती है, अर्थात आप स्वयं अपने काम के शुरुआत और अंत का समय तय कर सकते हैं। उदाहरण के लिए, आप सुबह 8:00 बजे या 9:00 बजे काम शुरू कर सकते हैं और शाम को जल्दी या देर से समाप्ति कर सकते हैं। प्रत्येक काम में कम-से-कम एक ब्रेक होता है, जो अक्सर 30 या 60 मिनट का लंच ब्रेक होता है। आम तौर पर, आप प्रति सप्ताह 38 से 40 घंटे काम करते हैं। Es besteht auch die Möglichkeit in Teilzeit zu arbeiten, also z. B. 50%. Das sind circa 20 Stunden pro Woche. Wenn Sie Kinder haben oder nebenberuflich selbstständig sind, ist dies eine Möglichkeit.
अंशकालिक काम करने का विकल्प भी मौजूद है उदहारण के लिए 50 % I यह लगभग 20 घंटे प्रति सप्ताह होता है I अगर आपके बच्चे हैं या स्वतंत्र रूप से कोई अंशकालिक काम कर रहे हैं तो यह विकल्प भी उपलब्ध है I
 
हर कर्मचारी के पास साल में निश्चित छट्टियों के दिन होते हैं। आपको छट्टियाँ दर्ज करनी होंगी और सुपरवाइजर का सहमत होना आवश्यक है। अक्सर आप अपनी छुट्टी जब चाहें ले सकते हैं। लेकिन कभी-कभी आप छुट्टी नहीं ले पाते क्योंकि दफ़्तर में बहुत काम है। कभी-कभी आपको छट्टी लेनी पड़ती है क्योंकि पूरा दफ़्तर छुट्टी पर है। छुट्टी में आप अपनी वेतन/मजदूरी प्राप्त करना जारी रखेंगे। यदि आप बीमार हैं, तो आपको तत्काल अपने नियोक्ता को सूचित करना होगा और डॉक्टर के पास जाना होगा। डॉक्टर आपको नियोक्ता के लिए एक अस्वस्थता प्रमाण पत्र लिख कर देगा। यह अस्वस्थता प्रमाण पत्र आपको यथाशीघ्र दफ़्तर में जमा करना होगा। अक्सर नियोक्ता को तीन या अधिक दिनों की बीमारी के बाद ही अस्वस्थता प्रमाण पत्र की आवश्यकता होती है (देखें: स्वास्थ्य)। 

वर्दी (वर्कवेयर)

कुछ व्यवसायों में, आपको काम के कपड़े (वर्कवेयर) पहनने चाहिए, उदाहरण के लिए, चोट से बचने के लिए किसी निर्माण स्थल पर। कभी-कभी आप वर्दी भी पहनते हैं, उदाहरण के लिए हवाई-अड्डे पर काम करते समय। या फिर आपकी कंपनी की लोगो (प्रतीक चिह्न) वाली टी-शर्ट। ताकि ग्राहक देख सके कि आप एक कर्मचारी हैं।

Mehrere Köche arbeiten in einer Restaurantküche. Sie tragen Kopftücher und Kochjacken. © Goethe-Institut

इस्तीफा

यदि आप अपनी कंपनी के लिए अब और काम नहीं कर सकते हैं या नहीं करना चाहते हैं तो आपको समाप्ति नोटिस के रूप में इस्तीफा देना होगा। समाप्ति नोटिस हमेशा लिखित में दिया जाता है। और एक नोटिस अवधि होती है। आम तौर पर नोटिस की अवधि 3 महीने की होती है।

उच्च शिक्षा

 यदि आपने पहले ही कोई प्रशिक्षण लिया हुआ है या कोई डिग्री हासिल की हुई है और काम करने का कुछ अनुभव भी है तो आप इससे और भी आगे शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं I आप अपने ज्ञान को और अधिक प्रगाढ़ कर सकते हैं, सामयिक कर सकते है, विस्तृत कर सकते हैंI प्रौढ़-शिक्षा महाविद्यालय में बहुत सारे विकल्प उपलब्ध हैं I

Eine Frau sitzt an einem Tisch in ihrer Wohnung und telefoniert. Auf dem Tisch liegen Papiere und ein Laptop. © Goethe-Institut

Video International Sign

बार-बार पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या आपके मन में कुछ और प्रश्न हैं ? संपर्क फॉर्म के ज़रिये हमें लिखिए I हम आपके प्रश्नों को गोपनीय रूप से युवा प्रवासी सेवा के परामर्श दाताओं तक पहुँचादेंगे I

संपर्क फॉर्म तक