पढ़ाई
वीज़ा, डिग्री और प्रमाणपत्र
क्या आप जर्मनी में पढ़ाई करना चाहते हैं? तो आपको एक स्कूल समापन परीक्षा का प्रमाणपत्र देना होगा (HZB)। यह एक स्कूल के समापन की शिक्षा योग्यता है। इसके द्वारा आप जर्मनी के किसी भी विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर सकते हैं। यदि आप यूरोपीय संघ (EU) या यूरोपीय आर्थिक क्षेत्र (EWR) के सदस्य देश से नहीं हैं, तो आपको वीज़ा की आवश्यकता होगी। आप यह वीज़ा अपने देश में स्थित जर्मन दूतावास (या कांसुलेट) से प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा, आपको एक वित्तीय प्रमाणपत्र भी प्रस्तुत करना होगा। आपको दिखाना होगा: आपके पास पर्याप्त धन है। आपको एक स्वास्थ्य बीमा करवाना भी आवश्यक है।
क्या आपने अपनी पढ़ाई पूरी कर ली है? जर्मनी में उच्च योग्यता वाले पेशेवरों के लिए अच्छे अवसर उपलब्ध हैं। अपने देश के प्रमाणपत्रों का जर्मन में अनुवाद करवाएं और उन्हें सत्यापित करवाएं। यह प्रक्रिया आपके लिए कार्य अनुमति प्राप्त करने में सहायक होगी। अधिक जानकारी के लिए “(नौकरी की खोज)” पाठ में पढ़ें।
विश्वविद्यालय और पाठ्यक्रम
जर्मनी में कई प्रकार के सरकारी और निजी उच्च शिक्षण संस्थान हैं। यदि आपके पास स्कूल समापन परीक्षा या उच्च शिक्षा के लिए अन्य योग्यता प्रमाणपत्र है, तो आप विश्वविद्यालय या तकनीकी महाविद्यालय (FH) में पढ़ाई कर सकते हैं। यदि आपके पास केवल हाई स्कूल डिप्लोमा है, तो आप तकनीकी महाविद्यालय में पढ़ सकते हैं और विश्वविद्यालय में केवल कुछ विशेष विषयों का अध्ययन कर सकते हैं। तकनीकी महाविद्यालय की पढ़ाई में आमतौर पर विश्वविद्यालय की तुलना में अधिक प्रायोगिक अनुभव (प्रैक्टिकल) होता है।
जर्मनी के उच्च शिक्षण संस्थानों में तीन प्रकार की डिग्रियाँ उपलब्ध हैं:
- बैचलर (Bachelor)
- मास्टर (Master)
- श्टाट्सएक्सामेन (Staatsexamen)
अधिकांश विश्वविद्यालयों में एक अकादमिक विदेश कार्यालय (AAA) होता है। इसे इंटरनेशनल ऑफिस भी कहा जाता है। यहां कर्मचारी जर्मनी में पढ़ाई के बारे में सलाह देते हैं।
संयुक्त अध्ययन (व्यावसायिक और अकादमिक) कार्यक्रम भी तेजी से बढ़ रहे हैं। इस प्रोग्राम में विश्वविद्यालय में पढ़ाई और किसी कंपनी में व्यावहारिक काम शामिल होता है। इसमें आपको कंपनी से वेतन भी मिलता है।
आवश्यकताएँ
अध्ययन के लिए आवश्यकताएँ और डिग्रियाँ
बैचलर पाठ्यक्रम के लिए आमतौर पर स्कूल का अंतिम प्रमाणपत्र आवश्यक होता है। इसमें शामिल हैं: सामान्य विश्वविद्यालय प्रवेश योग्यता या फाखहोखशुले के लिए योग्यता I
मास्टर डिग्री को तभी किया जा सकता है जब आपके पास पहले से बैचलर डिग्री हो।
स्टाटसेक्सामेन केवल कुछ विशेष पाठ्यक्रमों में किया जाता है, जैसे: चिकित्सा, कानून, फार्मेसी, खाद्य रसायन और कुछ राज्यों में शिक्षण I
इस पाठ्यक्रम में विद्यार्थियों को एक राजकीय परीक्षा देनी होती है।
विदेशी शैक्षणिक प्रमाणपत्रों के मामले में यह तय करना विश्वविद्यालय पर निर्भर करता है कि क्या आपकी पढ़ाई के लिए पर्याप्त आधार हैं? ऐसे में आप संबंधित विश्वविद्यालय के अकादमिक विदेश कार्यालय (जिसे इंटरनेशनल ऑफिस भी कहा जाता है) से संपर्क कर सकते हैं। आपको अभी यह नहीं पता कि आप कहाँ पढ़ाई करना चाहते हैं? सेवा केंद्र "uni-assist" कई विश्वविद्यालयों के लिए यह जांच करता है कि क्या आपके प्रमाणपत्रों के आधार पर आप किसी जर्मन विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर सकते हैं? इसकी जानकारी आपको www.uni-assist.de और www.anabin.de.पर मिल सकती है। लेकिन अंतिम निर्णय विश्वविद्यालय ही लेता है।
जर्मन विश्वविद्यालयों (Uni और FH) में पढ़ाई के लिए छात्रों को बहुत अच्छी जर्मन भाषा का ज्ञान होना चाहिए। यदि जर्मन आपकी मातृभाषा नहीं है, तो आपको अपनी जर्मन भाषा की क्षमता का प्रमाण देना होगा। आमतौर पर, इसके लिए उच्च शिक्षा के प्रवेश के लिए जर्मन भाषा की योग्यता (DSH) या TestDaF की आवश्यकता होती है। इसके अलावा, कुछ अन्य शर्तें, जैसे एक निश्चित ग्रेड औसत भी हो सकती हैं।
कुछ पाठ्यक्रमों में सीटों की संख्या सीमित होती है। इस बारे में जानकारी के लिए संबंधित विश्वविद्यालय से संपर्क करें।
यदि आपका स्कूल प्रमाणपत्र जर्मनी में पढ़ाई के लिए पर्याप्त नहीं है, तो आपको पहले एक प्रारम्भिक कॉलेज में जाना होगा। इसके लिए एक प्रवेश परीक्षा देनी होती है। प्रारम्भिक कॉलेज के लिए आपको कम से कम B1 स्तर की अच्छी जर्मन भाषा का ज्ञान होना चाहिए। प्रारम्भिक कॉलेज के अंत में एक प्रवेश योग्यता परीक्षा देनी होती है।
प्रारम्भिक कॉलेज आमतौर पर 2 सेमेस्टर का होता है, लेकिन कभी-कभी यह छोटा भी हो सकता है। पढ़ाई मुफ्त होती है, लेकिन सेमेस्टर शुल्क देना पड़ता है।
एक अध्ययन की प्रक्रिया और अवधि
जर्मनी के विश्वविद्यालयों में एक साल में आमतौर पर दो सेमेस्टर होते हैं: शीतकालीन सेमेस्टर और ग्रीष्मकालीन सेमेस्टर । एक सेमेस्टर छह महीने का होता है, जिसमें लगभग 2.5 महीने की सेमेस्टर की छुट्टियां होती हैं। ग्रीष्मकालीन छुट्टियां अक्सर लंबी होती हैं। सेमेस्टर की छुट्टियों के दौरान कोई लेक्चर या सेमिनार नहीं होते। इस समय में छात्र अक्सर परीक्षाएं देते हैं, प्रोजेक्ट कार्य करते हैं, या इंटर्नशिप करते हैं। कई पाठ्यक्रम केवल शीतकालीन सेमेस्टर से ही शुरू होते हैं।
अध्ययन की अवधि अलग-अलग होती है। यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप कौन सा पाठ्यक्रम कर रहे हैं और क्या आप अपनी परीक्षाएं पास कर रहे हैं। बैचलर डिग्री के लिए आमतौर पर 6 से 8 सत्र लगते हैं। इसके बाद, अतिरिक्त 2 से 4 सत्र में आप मास्टर डिग्री प्राप्त कर सकते हैं। अध्ययन के अंत में, एक अंतिम प्रोजेक्ट लिखनी होती है। कभी-कभी एक व्यावहारिक हिस्सा भी पूरा करना होता है। यदि आप राजकीय परीक्षा (Staatsexamen) कर रहे हैं, तो अवधि अध्ययन के आधार पर और लंबी हो सकती है।
पाठ्यक्रम में विभिन्न प्रकार की सामग्री होती है। आमतौर पर इसमें लेक्चर और सेमिनार शामिल होते हैं। लेक्चर में एक बड़े कमरे में कई छात्र होते हैं। शिक्षक एक विषय पर जानकारी देते हैं, और छात्र सुनते हैं व नोट्स बनाते हैं। सेमिनार में आमतौर पर कम छात्र होते हैं और यह लेक्चर की तुलना में अधिक संवादात्मक/इंटरैक्टिव होता है।
कीमत
पढ़ाई का खर्च जर्मनी के संघीय राज्यों पर निर्भर करता है। सामान्य बैचलर और मास्टर पाठ्यक्रम राजकीय विश्वविद्यालयों में आमतौर पर मुफ्त होते हैं। छात्रों को हर सत्र/सेमेस्टर एक सत्र शुल्क देना पड़ता है। इसमें प्रशासन शुल्क, छात्र सेवाएँ, और सत्र टिकट का खर्च शामिल होता है। सत्र टिकट की सहायता से छात्र सार्वजनिक परिवहन का उपयोग कर सकते हैं। निजी विश्वविद्यालयों में शुल्क काफी अधिक होता है।