एकीकरण पाठ्यक्रम

Ein Tisch mit Begriffen auf Karten zum Zuordnen © Goethe-Institut/ Gina Bolle

क्या आप जर्मनी में नए हैं और भाषा सीखना चाहते हैं? तब आप एकीकरण पाठ्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। यदि आप जर्मन भाषा बिलकुल नहीं जानते या बहुत कम जानते हैं, तो संभवतः आपको इस पाठ्यक्रम में भाग लेना अनिवार्य हो। इसका मतलब है कि आपको एकीकरण पाठ्यक्रम करना होगा। यह जानकारी आपको विदेशी नागरिक कार्यालय से मिलेगी।

भागीदारी

विदेशी नागरिक कार्यालय आपको भाग लेने की अनुमति और पाठ्यक्रम प्रदाताओं की एक सूची भी देता है। इसके बाद आप अपने नजदीक के किसी भाषा स्कूल को खोज सकते हैं और वहां पंजीकरण करा सकते हैं। कुछ भाषा स्कूल ऑनलाइन-एकीकरण पाठ्यक्रम भी प्रदान करते हैं।

एकीकरण पाठ्यक्रम के सभी प्रदाताओं की सूची आपकोमहत्वपूर्ण पते में मिल जायेगी I उसमें आप अपने नजदीक के पाठ्यक्रम प्रदाताओं को सीधे खोज सकते हैं। खोज परिणामों में पता या फोन नंबर जैसी जानकारियाँ आपको एक मानचित्र पर दिखाई देगी।

वर्गीकरण, कीमत, घंटे और परीक्षा

पंजीकरण के बाद आप पाठ्यक्रम प्रदाता के पास एक वर्गीकरण परीक्षा देंगे। इस परीक्षा के आधार पर आपके लिए उपयुक्त पाठ्यक्रम का चयन किया जाएगा। आमतौर पर, प्रति शिक्षण-घंटे के लिए 2.29 € का शुल्क देय है I हालांकि, सभी प्रतिभागियों को पाठ्यक्रम के लिए भुगतान नहीं करना पड़ता। इस बारे में अधिक जानकारी आपको प्रवासन और शरणार्थियों के संघीय कार्यालय से मिलेगी I एकीकरण पाठ्यक्रम में एक भाषा पाठ्यक्रम और एक अभिविन्यास पाठ्यक्रम (ओरिएंटेशन कोर्स) शामिल होते हैं।

सामान्य भाषा कोर्स में 600 शिक्षण-घंटे होते हैं। इसमें आप रोज़मर्रा के विषयों से संबंधित भाषा सीखते हैं, जैसे खरीददारी, आवास, बच्चे, मीडिया, फुर्सत का समय, स्कूल और काम, या डॉक्टर के पास जाना।

अंत में, आप समापन परीक्षा ("आप्रवासियों के लिए जर्मन भाषा की परीक्षा”) देते हैं। परीक्षा के बाद, आपको एक "एकीकरण पाठ्यक्रम प्रमाणपत्र" मिलेगा। इस स्तर पर आप A2 या B1 स्तर की जर्मन भाषा बोल, पढ़ और लिख सकते हैं। कई नियोक्ता इस प्रमाणपत्र को देखना चाहते हैं। यहां तक कि विदेशी नागरिक कार्यालय जैसे किसी कार्यालय में भी कभी-कभी इसकी आवश्यकता होती है। यदि आप जर्मन नागरिक बनना चाहते हैं (यानी नागरिकता प्राप्त करना चाहते हैं), तो एकीकरण पाठ्यक्रम का यह प्रमाणपत्र आपके लिए सहायक हो सकता है।

अंत में, आप समापन परीक्षा ("आप्रवासियों के लिए जर्मन भाषा की परीक्षा”) देते हैं। परीक्षा के बाद, आपको एक "एकीकरण पाठ्यक्रम प्रमाणपत्र" मिलेगा। इस स्तर पर आप A2 या B1 स्तर की जर्मन भाषा बोल, पढ़ और लिख सकते हैं। कई नियोक्ता इस प्रमाणपत्र को देखना चाहते हैं। यहां तक कि विदेशी नागरिक कार्यालय जैसे किसी कार्यालय में भी कभी-कभी इसकी आवश्यकता होती है। यदि आप जर्मन नागरिक बनना चाहते हैं (यानी नागरिकता प्राप्त करना चाहते हैं), तो एकीकरण पाठ्यक्रम का यह प्रमाणपत्र आपके लिए सहायक हो सकता है।

क्या आप समापन परीक्षा पास नहीं कर सके? तो आप फिर से 300 घंटे की कक्षाएं ले सकते हैं। और परीक्षा को भी आप दोबारा दे सकते हैं।

विशेष एकीकरण पाठ्यक्रम और व्यावसायिक भाषा पाठ्यक्रम

27 वर्ष तक के युवाओं के लिए एक विशेष एकीकरण पाठ्यक्रम उपलब्ध है, जिसे युवा एकीकरण पाठ्यक्रम कहा जाता है। जब आप कोई प्रशिक्षण करना चाहेंगे तब यह आपकी सहायता करेगा I इसके बारे में जानकारियाँ आपको प्रवासन और शरणार्थियों के संघीय कार्यालय से मिलेगी। कुछ शहरों में विशेष पाठ्यक्रम भी उपलब्ध हैं, जैसे केवल महिलाओं के लिए कोर्स, साक्षरता पाठ्यक्रम, या बच्चों की देखभाल के साथ पाठ्यक्रम । इसके बारे में जानकारी के लिए अपने भाषा स्कूल से बात करें।

क्या आप काम की तलाश में हैं या नौकरी के लिए अपनी जर्मन भाषा में सुधार करना चाहते हैं? तो आप एक व्यावसायिक भाषा कोर्स कर सकते हैं। इसमें आप कामकाजी जर्मन भाषा सीखते हैं। इसके पहले कि आप कामकाजी जर्मन भाषा पाठ्यक्रम शुरू करें यह आवश्यक है कि आपको जर्मन भाषा बोलनी आती हो या आपने एकीकरण पाठ्यक्रम पूरा कर लिया हो। इस बारे में जानकारी के लिए आप रोजगार कार्यालय, जॉब सेंटर, या अपने नियोक्ता से पूछ सकते हैं।

अधिकतर पूछे जाने वाले प्रश्न

हमें फॉलो करें