यूरोपीय संघ (EU)
प्रशासन
यूरोपीय संघ में 24 आधिकारिक भाषाएँ हैं। EU के सभी दस्तावेज़ और जानकारियाँ इन भाषाओं में लिखी जाती हैं। EU सुचारू रूप से काम कर सके, इसके लिए कुछ महत्वपूर्ण संस्थाएँ हैं: यूरोपीय संसद, यूरोपीय आयोग, यूरोपीय संघ की परिषद एवं अन्य।
इतिहास
यूरोपीय संघ (EU) द्वितीय विश्व युद्ध के बाद अस्तित्व में आया । 1951 में जर्मनी और पाँच अन्य देशों ने मिलकर पहले यूरोपीय समुदाय की स्थापना की I वे यूरोप में एक मजबूत अर्थव्यवस्था बनाना चाहते थे । तब से EU में कई बदलाव हुए हैं। 2002 से इसकी एक साझा मुद्रा, यूरो, का प्रचलन हुआ। वर्तमान में EU के 20 देशों में लोग यूरो का उपयोग करते हैं।
उद्देश्य और महत्व/मूल्य/मानदंड
EU एक ऐसा समुदाय है जो एक सी चीज़ों को महत्व देते हैं I इसमें शांति, लोकतंत्र, स्वतंत्रता और सभी लोगों के लिए समानता शामिल हैं। इन चीज़ों को महत्व देने से हमें यह समझने में मदद मिलती है कि क्या सही है और क्या गलत। ये हमें सही कार्य करने में सहायता करते हैं।
उदाहरण के लिए EU के उद्देश्य हैं: पर्यावरण की रक्षा करना और अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाना । यूरोप के लोगों का जीवन बेहतर होना चाहिए। सभी लोगों के साथ समान व्यवहार होना चाहिए, इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि वे पुरुष हैं या महिला, वे कहाँ से आये हैं, या उनका धर्म क्या है।
EU में एक समानता आयोग है। यह सुनिश्चित करता है कि सभी के साथ समान व्यवहार हो। उदाहरण के लिए, किसी की नागरिकता, धर्म, लिंग, या विकलांगता के आधार पर उनके साथ भेदभाव नहीं किया जाना चाहिए । समानता आयोग लोगों की सहायता करता है। जानकारियाँ और परामर्श विभिन्न भाषाओं में उपलब्ध है।
EU में आवागमन
यूरोपीय संघ (EU) में लोग एक देश से दूसरे देश में आसानी से यात्रा कर सकते हैं। यदि आप किसी EU देश के नागरिक हैं, तो आप EU के अन्दर स्वतंत्र रूप से आवागमन कर सकते हैं। आप किसी अन्य EU देश में भी रह सकते हैं, काम कर सकते हैं या पढ़ाई कर सकते हैं।
क्या आप किसी ऐसे देश से हैं, जो EU का हिस्सा नहीं है? ऐसे में आप एक तीसरे देश के नागरिक हैं। आप भी EU में यात्रा कर सकते हैं, रह सकते हैं और काम कर सकते हैं, लेकिन इसके लिए विशेष नियम हैं। उदाहरण के लिए, आपको EU के किसी विशेष देश में आवास अनुज्ञा पत्र की आवश्यकता होगी। इसके लिए यह आवश्यक है कि आप वहाँ कई वर्षों तक रह चुके हों और अपनी देखभाल अच्छी तरह से करने की स्थिति में हों । तब, आप अनुमति के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस अनुमति के साथ आप EU के अन्य देशों में भी जा सकते हैं।