सामान्यतः प्राथमिक विद्यालय की चौथी कक्षा में यह निर्णय लिया जाता है कि बच्चा माध्यमिक, उच्च माध्यमिक, उच्चतर माध्यमिक या ग्युम्नाज़ियुम (सीनियर सेकेंडरी) में से किसमें जाएगा। एक समग्र स्कूल में, सभी प्रकार के स्कूल एक ही भवन में होते हैं। यहां आपको यह तुरंत तय नहीं करना पड़ता कि बच्चा कौन सा (पाठ्यक्रम) करना चाहेगा I छात्र-छात्राएं माध्यमिक, उच्चतर माध्यमिक या अबितुर कर सकते हैं I