यह आपके स्वदेश, आपकी योग्यता और आपकी उम्र पर निर्भर करता है।
यूरोपीय संघ, यूरोपीय आर्थिक क्षेत्र और स्विट्जरलैंड के नागरिकों को वीज़ा और कार्य अनुमति की आवश्यकता नहीं होती।
ऑस्ट्रेलिया, इज़राइल, जापान, कनाडा, कोरिया गणराज्य, न्यूज़ीलैंड, यूनाइटेड किंगडम, ग्रेट ब्रिटेन और उत्तरी आयरलैंड तथा अमेरिका के नागरिक बिना वीज़ा के जर्मनी आ सकते हैं। लेकिन उन्हें फिर भी कार्य अनुमति की आवश्यकता होती है। इसके लिए वे जर्मनी में सीधे विदेश कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं।
यदि आप किसी अन्य देश से आते हैं, तो आपको वीज़ा की आवश्यकता होगी।
जर्मनी में काम करने के लिए आपको जर्मन दूतावास (या जर्मन कांसुलेट) से वीज़ा प्राप्त करना होगा। इस वीज़ा में कार्य अनुमति भी शामिल होती है। इसके लिए आपको अलग से आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है।
लेकिन इस वीज़ा के लिए, अन्य दस्तावेजों के साथ-साथ आपको निम्नलिखित की भी आवश्यकता होगी:
- एक स्पष्ट नौकरी का प्रस्ताव या एक कार्य अनुबंध। इस प्रक्रिया में यह हमेशा सुनिश्चित किया जाता है: रोजगार की अनुमति होनी चाहिए। विदेश कार्यालय संघीय रोजगार एजेंसी से काम के लिए संपर्क करता है। वे यह इस बात की जांच करते हैं कि हैं कि कार्य की शर्तें और वेतन उचित हैं या नहीं। इसके बाद, वे अनुमति देते या नहीं देते हैं। इसके लिए आपको कुछ करने की आवश्यकता नहीं है।
- आपकी व्यावसायिक योग्यता की मान्यता
यदि आप एक विनियमित पेशे में काम करेंगे तो आपको इसकी आवश्यकता पड़ेगी I ये संरक्षित पेशे हैं, जैसे डॉक्टर, शिक्षक, या स्वास्थ्य सेवा कर्मी I
कौन से पेशे विनियमित हैं, यह आप यहां देख सकते हैं:
जर्मनी में मान्यता प्रक्रिया के लिए भी एक वीज़ा उपलब्ध है:
यदि आप किसी गैर-विनियमित पेशे में काम करेंगे, तो मान्यता के लिए अक्सर अन्य, सरल शर्तें होती हैं।
जानकारी यहाँ प्राप्त करें: