विवाह
कई देशों में लोग जन्म, विवाह और मृत्यु पंजीकरण कार्यालय में शादी करते हैं। यह एक सरकारी विवाह होता है। जर्मनी में भी ऐसा ही होता है। केवल इसी तरह से विवाह वैध होता है। इसके बाद चर्च में भी शादी की जा सकती है। शादी के लिए दोनों पक्षों का कम से कम 18 वर्ष का होना अनिवार्य है।