कार्यभार ग्रहण

Eine Frau sitzt am Schreibtisch © Goethe-Institut/ Gina Bolle

क्या आपने जर्मनी में एक स्थायी नौकरी ढूंढ ली है? तब आप एक (महिला या पुरुष)कर्मचारी बन जाते हैं।

Audio-Player: Artikel anhören

Artikel anhören

Arbeitsaufnahme

काम शुरू करते समय महत्वपूर्ण दस्तावेज

अपने नियोक्ता को देने के लिए आपको कुछ दस्तावेज़ों की आवश्यकता होगी। सबसे पहले, आपको यह प्रमाण देना होगा कि आपके पास स्वास्थ्य बीमा है। यह प्रमाण आपको आपकी स्वास्थ्य बीमा कंपनी से मिलता है। जर्मनी में हर किसी के लिए स्वास्थ्य बीमा होना अनिवार्य है। इसके अलावा, आपको यह भी प्रमाण देना होगा कि आपके पास एक बैंक खाता है। नियोक्ता हर महीने आपका वेतन आपके खाते में जमा करता है। नियोक्ता को आपके आवास परमिट की एक प्रति भी चाहिए, जिसमें कार्य की अनुमति शामिल हो (देखें, पाठ: काम की तलाश)। कभी-कभी, नियोक्ता पुलिस चरित्र प्रमाण पत्र भी मांगता है। यह प्रमाणपत्र आपको निवासी पंजीकरण कार्यालय से मिलता है।

बीमा और कर

जर्मनी में सभी के लिए स्वास्थ्य बीमा होना अनिवार्य है। इसे आपको अपने पहले कार्य दिवस से पहले स्वयं लेना होगा। कर्मचारी के रूप में आप आमतौर पर सामाजिक बीमा के तहत आते हैं। इसका मतलब है कि आपके पास स्वत: ये बीमे भी होते हैं: पेंशन बीमा, बेरोज़गारी बीमा, देखभाल बीमा और दुर्घटना बीमा I इन बीमों का एक हिस्सा नियोक्ता द्वारा भरा जाता है I दूसरा हिस्सा आपको देना होता है। यह हिस्सा आपके वेतन/मजदूरी से स्वतः काट लिया जाता है। अधिक जानकारी के लिए पाठ "बीमा" पढ़ें।

आपको एक कर नंबर और एक इलेक्ट्रॉनिक आयकर कार्ड (ELStAM) की आवश्यकता होगी। ये दोनों दस्तावेज़ आपको वित्त कार्यालय से मिलते हैं। इलेक्ट्रॉनिक आयकर कार्ड वित्त कार्यालय से सीधे नियोक्ता को भेज दिया जाता है। आपको करों का भुगतान स्वयं नहीं करना पड़ता। आपका नियोक्ता आपके वेतन/मजदूरी से कर काटकर सीधे वित्त कार्यालय को जमा कर देता है। आप आयकर रिटर्न दाखिल कर सकते हैं (और कुछ मामलों में करना अनिवार्य होता है)। यह फायदेमंद होता है क्योंकि आमतौर पर आपको कुछ धनराशि वापस मिल जाती है। अधिक जानकारी के लिए पाठ "वित्त और कर" पढ़ें।

कार्य अनुबंध

कर्मचारियों को एक कार्य अनुबंध मिलता है। आप और नियोक्ता इस अनुबंध पर हस्ताक्षर करते हैं। कार्य अनुबंध को ध्यान से पढ़ें और केवल समझने के बाद ही हस्ताक्षर करें। यदि आपको कुछ स्पष्ट नहीं हो, तो पूछें: वयस्कों के लिए प्रवासी परामर्श सेवा ( MBE) पर संपर्क करें। 27 वर्ष तक के युवा और किशोरों को युवा प्रवासी सेवाओं (JMD) से जानकारी मिलती है। आप श्रम और सामाजिक मामलों के संघीय मंत्रालय के नागरिक फोन (+49 30 221 911 004) पर भी कॉल कर सकते हैं। यहां आप "कार्य अधिकार" से संबंधित अपने प्रश्न पूछ सकते हैं।

कार्य अनुबंध में सभी नियम लिखे होते हैं। आप और नियोक्ता, दोनों को इन नियमों का पालन करना होता है। इसमें निम्नलिखित जानकारी शामिल होती है: आपकी प्रति माह कमाई क्या है? आपकी कितने दिन की छुट्टियाँ मिलेंगी? बीमार होने पर आपको क्या करना होगा? नए कार्य में आमतौर पर एक प्रारंभिक अवधि होती है। इसकी अवधि अलग-अलग हो सकती है: कभी-कभी यह कुछ सप्ताह की होती है। कभी-कभी यह छह महीने तक हो सकती है। इस प्रारंभिक अवधि में नियोक्ता आपकी कार्यक्षमता का बारीकी से निरीक्षण करता है और यह तय करता है कि आप प्रारंभिक अवधि के बाद कंपनी में काम जारी रख सकते हैं या नहीं। उसी तरह, आप भी तय कर सकते हैं कि आप इस काम को जारी रखना चाहते हैं या नहीं। प्रारंभिक अवधि के दौरान इस्तीफे की अवधि आमतौर पर छोटी होती है (अधिकतर 2-3 सप्ताह)। इसके बाद, यह सामान्यतः 3 महीने होती है। अनुबंध दो प्रकार के होते हैं, सीमित अनुबंध और असीमित अनुबंध I सीमित अनुबंध अपने आप ही एक समय के बाद समाप्त हो जाते हैं I नियोक्ता को समापन के बारे में लिखना नहीं होता है I अधिक जानकारी: कार्य के घंटे और छूट्टियाँ ,बीमारी, कार्य समापन से संबंधित अन्य विषयों के लिए अधिक जानकारी “मेरा कार्यक्षेत्र” पर मिलेगी।

मिनी जॉब्स(लघु नौकरी)

जर्मनी में मिनी जॉब्स भी होते हैं। मिनी जॉब वह नौकरी है, जहां आप प्रति माह अधिकतम 538 यूरो कमा सकते हैं या एक कैलेंडर वर्ष में अधिकतम 70 दिन काम कर सकते हैं। आपको दुर्घटना बीमा मिलता है। लेकिन आपका स्वतः स्वास्थ्य बीमा और देखभाल बीमा नहीं होता । स्वास्थ्य बीमा की आपको स्वयं व्यवस्था करनी होगी। आप यह खुद तय कर सकते हैं कि आप पेंशन बीमा में योगदान देना चाहते हैं या इससे छूट लेना चाहते हैं।
आपको बेरोज़गारी बीमा नहीं मिलता।

स्वरोजगार कार्य

क्या आप स्वरोजगार करते हैं, यानी आप कर्मचारी नहीं हैं? यदि आप अपनी कंपनी शुरू करना चाहते हैं, तो आपको एक व्यवसाय लाइसेंस की आवश्यकता होगी। अपने शहर या कस्बे के नगरपालिका कार्यालय में व्यवसाय कार्यालय का पता पूछ सकते हैं। यदि आप कोई दुकान या रेस्तरां खोलना चाहते हैं, तो भी यह लाइसेंस अनिवार्य है।

यदि आप स्वतंत्र रूप से कार्य करते हैं, तो अपनी गतिविधि को वित्त कार्यालय में पंजीकृत करें। वित्त कार्यालय से एक कर नंबर भी ले लें I वित्त कार्यालय यह जानना चाहेगा कि आपका वार्षिक लाभ लगभग कितना होगा। इसके आधार पर यह तय किया जाएगा कि आपको कितना कर देना होगा। कर आपको स्वयं जमा करना होता है।

आपको एक स्वास्थ्य बीमा लेना होगा I इसका पूरा खर्च आपको खुद वहन करना होगा। बेहतर होगा कि आप पेंशन बीमा भी ले लें I
कुछ व्यवसायों, जैसे हस्तशिल्प कार्य या दाई के लिए, यह बीमा अनिवार्य होता है। अन्य बीमे भी महत्वपूर्ण हो सकते हैं I
व्यवसाय शुरू करने और स्वतंत्र पेशेवर के रूप में काम करने के लिए उपयोगी सुझावों के लिए "हम जर्मनी में अपना काम शुरू करने जा रहे हैं" पोर्टल पर जाएं।

अधिकतर पूछे जाने वाले प्रश्न

हमें फॉलो करें